जरूरतमंदों की मदद में अग्रणी और सेवा कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले समाजसेवियों ने सोमवार को एक दिव्यांग को कृत्रिम पैर प्रदान किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। जरूरतमंदों की मदद में अग्रणी और सेवा कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले समाजसेवियों ने सोमवार को एक दिव्यांग को कृत्रिम पैर प्रदान किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महावीर ट्रस्ट बाल कल्याण एवं शोध संस्थान केंद्र की ओर से दिव्यांग को यह उपहार मिला। उल्लेखनीय है कि महावीर ट्रस्ट बाल कल्याण एवं शोध संस्थान केंद्र (कीर्ति स्तंभ) में सोमवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, रीजन सचिव संजय पापडीवाल, प्रबंधक ललित राठौर ने एक दिव्यांग बंधु को कृ़ित्रम पैर जब प्रदान किया तो उसके चेहरे की रौनक देखने लायक थी। यह भी उल्लेख्य है कि महावीर ट्रस्ट वर्षों से निरंतर अपनी शैक्षणिक, पारमार्थिक, रचनात्मक, सामाजिक गतिविधियों को संचालित करते हुए समाज हित में हमेशा अग्रगण्य भूमिका अदा करते आ रहा है। इसमें सकल समाजजनों का सहयोग भी मिलता रहता है।













Add Comment