फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर देवेंद्रजी कांसल के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उज्जैन नगर व यहां की समग्र जैन समाज को गौरवान्वित किया है। फेडरेशन के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन के चेयरमेन अश्विनजी कासलीवाल का उज्जैन नगर के समस्त सोशल ग्रुप के सामूहिक सानिध्य व समग्र जैन समाज की उपस्थिति में बहुमान कार्यक्रम रखा गया। पढ़िए उज्जैन से राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…
उज्जैन। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर उज्जैन नगर व यहां की समग्र जैन समाज को गौरवान्वित करने वाले हम सब के प्रिय साथी हर दिल अजीज देवेंन्द्रजी कांसल एवं फेडरेशन के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन के चेयरमेन अश्विनजी कासलीवाल का उज्जैन नगर के समस्त सोशल ग्रुप के सामूहिक सानिध्य व समग्र जैन समाज की उपस्थिति में बहुमान कार्यक्रम रखा गया है।
वाहन रैली व बहुमान कार्यक्रम 5 मार्च को
यह आयोजन विद्यासागर अतिथि भवन पर दिनांक 5 मार्च बुधवार को रात्रि 8 बजे सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के पूर्व 7.30 बजे सभी ग्रुपों के सदस्य व देवेंद्रजी के सभी शुभचिंतक उनके निवास स्थल रेमंड शो रूम के पीछे, दशहरा मैदान पर उपस्थित होकर दो पहिया वाहन रैली के रूप में खुली जीप में लेकर सांदीपनि चौराहा, घंटाघर होते हुवे विद्यासागर अतिथि भवन फ्रीगंज पहुचेंगे। वहॉ स्वागत समारोह सम्पन्न होगा।
विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा
इस अवसर पर फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पाजी कासलीवाल, राकेश जैन विपुलजी बाझल, नीलेश छाबड़ा व देवास के तीनो ग्रुप सदस्य एवं उज्जैन नगर के सभी ग्रुप के पदाधिकारियों, दंपति साथियों के साथ ही सभी ट्रस्ट मंडल, सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियों, सभी महिला मंडलों व समाजजन द्वारा स्वागत किया जावेगा। समस्त जैन समाज ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।













Add Comment