कस्बा महरौनी के कुन्द कुन्द दिगम्बर जैन स्वाध्याय ट्रस्ट के ट्रस्टी द्वारा बिगत माह कोतवाली थाना महरौनी में मूर्तियां चोरी की घटना होने के संदर्भ में मु 59/2024 के तहत धारा 379/411 के अन्तर्गत मामला पंजीकृत कराया गया था। जिसके तहत विशदेव पुत्र स्व. पप्पू के कब्जे से चोरी हुई दोनों मूर्तियां बरामद हुई थीं। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। कस्बा महरौनी के कुन्द कुन्द दिगम्बर जैन स्वाध्याय ट्रस्ट के ट्रस्टी द्वारा बिगत माह कोतवाली थाना महरौनी में मूर्तियां चोरी की घटना होने के संदर्भ में मु 59/2024 के तहत धारा 379/411 के अन्तर्गत मामला पंजीकृत कराया गया था। जिसके तहत विशदेव पुत्र स्व. पप्पू के कब्जे से चोरी हुई दोनों मूर्तियां बरामद हुई थीं, जो कि माल खाने में दाखिल है।
मिठाई बांटकर जाहिर की खुशी
चूंकि मूर्तियों की नित्य पूजा अर्चना होती है। ऐसी स्थिति में मंदिर के ट्रस्टी कैलाश चंद पुत्र मोहन लाल निवासी शिक्षक कॉलोनी मडावरा रोड, महरौनी द्वारा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष मूर्तियों को अवमुक्त कराने के लिये प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसको न्यायालय ने संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली महरौनी को आदेशित किया गया, औपचारिकताएं पूर्ण कर ट्रस्टी को मूर्तियां सौपने के लिये आदेशित किया गया है। सुबह से ही जैन समाज के गणमान्य नागरिक कोतवाली परिसर में पहुंचे और कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र ने कागजी कार्रवाई के बाद मूर्तियां एवं अन्य समान जैन समाज को सुपुर्द किया। मूर्तियां पाकर जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की। जैन समाज ने पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।गाजे-बाजे के साथ मूर्तियों को पंचबालयति जैन मंदिर ले गये जहां मूर्तियों की शुद्धिकरण कर प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर कैलाश चंद्र चौधरी, अध्यक्ष कोमल चंद सिंघई, कपूर भायजी, आनंद सराफ ,राजकुमार सिंघई, धन्य कुमार पवैया, राजेन्द्र मलैया, डॉ. शतेद्र मलैया, पवन मोदी, पंकज सिंघई, महेंद्र सिंघई, ऋषभ सिंघई, सतेंद्र सिंघई, राकेश सराफ, सरफराज अली, सूर्य प्रताप जमींदार, प्रहलाद सिसौदिया, प्रभु साहू, अजित सेठ, आमोद चौधरी, नितिन सिंघई, धनु मोदी, दीपक सिंघई, गोलू मैगुवा, शुभम सराफ, रोहित तिवारी, सुनील, आनंद पठा, प्रदीप, गुलाब भायजी, रीतेश गुदरापर, ब्योम जडिया, प्रियंक कुम्हैडी, डिम्पी, निखलेश सिंघई, अमन सिंघई, अभिषेक सिंघई, राजेश खिमलाशा, कल्लू सिंघई, रविन्द्र जैन, नितिन एवं काले लौडुआ सहित बड़ी संख्या में समाजी जन उपस्थित रहे।













Add Comment