कमल-किरण रावका एवं रावका परिवार द्वारा आयोजित बाल बह्मचारी तरुण भैयाजी के सानिध्य एवं निर्देशन में बीते 5 जनवरी से चल रहे 9 दिवसीय सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन हुआ। समापन समारोह में 24 तीर्थंकर भगवान की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। कमल-किरण रावका एवं रावका परिवार द्वारा आयोजित बाल बह्मचारी तरुण भैयाजी के सानिध्य एवं निर्देशन में बीते 5 जनवरी से चल रहे 9 दिवसीय सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन हुआ। समापन समारोह में 24 तीर्थंकर भगवान की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवस पर अभिषेक, शांतिधारा बहुत ही भव्यता के साथ हुई। विश्व शांति महायज्ञ के बाद रथ, बग्घी, श्वेत हाथी, लवाजमे, ढोल ताशा पार्टी के बीच हजारों समाज जन समूह के साथ 24 तीर्थंकर भगवान के साथ सुदामा नगर की हर गलियों में बहुत ही भव्यता पूर्वक श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।

हर घर के सामने श्रीजी की बडे़ ही धूमधाम से आरती एवं भक्ति की गई। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, नकुल पाटोदी, मनीष अजमेरा, प्रदीप बडजात्या, कैलाश लुहाड़िया, डीके जैन आदि वरिष्ठ जन शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। सुदामा नगर समाज के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों ने पुण्यार्जक परिवार कमल-किरण रावका का बहुत ही भव्यता से इस सफल आयोजन के लिए मोमेंटो देकर सम्मान किया। कमल रावका को समाज गौरव एवं समाज रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में सुदामा नगर जैन समाज के समाज जन एवं पुलक मंच परिवार के अनेकों सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment