समाचार

महावीर जन्मकल्याणक पर सार्वजनिक अवकाश 3 अप्रेल को घोषित हो - विश्व जैन संगठन: जयंती नहीं,भगवान महावीर जन्मकल्याणक लिखा जाए


विश्व जैन संगठन ने एक विज्ञप्ति जारी कर मांग की है कि 24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर 4 अप्रैल 2023 (चैत्र 14) को सार्वजनिक अवकाश को दिया गया अवकाश, ‘चैत्र शुक्ल त्रयोदशी’ सोमवार, 3 अप्रैल 2023 को घोषित किया जाए । इसी के साथ ‘महावीर जयंती’ के स्थान पर “भगवान महावीर जन्मकल्याणक” प्रकाशित किया जाए । विस्तार से पढ़िए विश्व जैन संगठन के मीडिया प्रभारी आकाश जैन की यह रिपोर्ट


विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि भारत सरकार के भारत सरकार के कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में भगवान महावीर के जन्म दिवस “चेत्र शुक्ल त्रयोदशी” सोमवार, 3 अप्रैल 2023 को है लेकिन विभाग द्वारा चेत्र 14 को अवकाश घोषित किया है । जिसका कोई औचत्य नहीं है। कर्नाटक सरकार द्वारा भी 3 अप्रैल को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ।

श्री संजय जैन ने कहा कि जैन तीर्थंकरों के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान व मोक्ष कुल पांच कल्याणक होते है । तीर्थँकरों के जन्म दिवस को जन्मकल्याणक के रूप में मनाते हैं, जयंती के रूप में नहीं। गुजरात सरकार द्वारा महावीर जन्मकल्याणक प्रकाशित किया जाता है । उन्होंने मांग कि केंद्र सरकार और सभी सभी राज्य सरकारें भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर 4 अप्रैल के स्थान पर सोमवार, 3 अप्रैल 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करें ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page