समाचार

लॉयंस क्लब एलीट ने निकाली विश्व शांति रैली, 11 स्वच्छता कर्मियों का सम्मान: रैली के माध्यम से शांति, सेवा और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया


महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लॉयन्स क्लब एलीट ने एक भव्य विश्व शांति रैली का आयोजन किया। लॉयन्स सेवा सप्ताह की शुरुआत भी हो गई, जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना| महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लॉयन्स क्लब एलीट ने एक भव्य विश्व शांति रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लाइन भारती मोदी ने बताया कि आज से लॉयन्स सेवा सप्ताह की शुरुआत हो गई है, जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस सेवा सप्ताह में मुरैना के सभी लॉयन्स क्लब भागीदारी करेंगे और प्रत्येक दिन की गतिविधियों की ज़िम्मेदारी विभिन्न क्लबों को सौंपी गई है।

इस रैली के माध्यम से लॉयन्स क्लब मुरैना ने शांति, सेवा और सामुदायिक सहभागिता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रीज़न चेयरपर्सन लॉयन डॉ. रितु राठी तथा विशिष्ट अतिथि रीज़न कोऑर्डिनेटर इंजीनियर राजेश बांदिल एवं ज़ोन चेयरपर्सन इंजीनियर नीता बांदिल शामिल हुए।

नगर निगम के 11 सफाई कर्मचारियों का माला, शॉल और उपहार देकर सम्मान किया

रैली में लॉयन्स क्लब की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। शाम 5 बजे शहीद संग्रहालय से शुरू होकर यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी स्मारक बाल निकेतन रोड पर पहुँची। यहाँ पर सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा नगर निगम के 11 सफाई कर्मचारियों का माला, शॉल और उपहार देकर सम्मान किया गया। यह सम्मान सफाई कर्मियों की मेहनत और समर्पण को सराहने के लिए किया गया, जो शहर की स्वच्छता में अहम भूमिका निभाते हैं।

रैली में सदस्य रहे उपस्थित

रैली में लॉयन्स क्लब एलीट की कोषाध्यक्ष मयूरी गुप्ता, क्लब एडमिन लॉयन डॉक्टर अनुभा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष लॉयन भावना जैन एवं लॉयन डॉक्टर अनुपमा गर्ग, लॉयन शैली मंगल, लॉयन ममता बंसल, लॉयन प्रभा अग्रवाल, लॉयन मीरा मंगल, लॉयन रानी अग्रवाल, लॉयन डॉक्टर अनीता तुलसानी, लॉयन पारुल गुप्ता, लॉयन रेणुका नायर, लॉयन पूजा सिंघल, लॉयन अंशुल गोलस, लायंस क्लब वेस्ट के अध्यक्ष प्रमोद सिंगल, सचिव लायन राजेश गोयल, लॉयन्स क्लब समन्वय की अध्यक्ष लॉयन डॉ॰मीरा बांदिल, सचिव लॉयन सपना मांडिल, लॉयन पूनम गांगिल, लॉयन मीना गुप्ता, लॉयन शालू गोयल, लायंस क्लब दिव्य की अध्यक्ष लाइन किरण गुप्ता, सचिव लॉयन मधु सिंघल, कोषाध्यक्ष लॉयन डोली वर्मा, लायंस क्लब मुरैना की अध्यक्ष लॉयन अल्पना गुप्ता, सचिव लॉयन जे पी पंडित जी, लॉयन्स क्लब अम्बाह के अध्यक्ष लॉयन सुजीत सिंह मावई, लॉयन्स क्लब कैलारस के अध्यक्ष लॉयन संदीप शर्मा, लॉयन सीमा सिंघल, लॉयन बबिता जैन, लॉयन रेणु गोयल, लॉयन ममता अग्रवाल आदि सदस्य शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page