समाचार

विश्व जैन संगठन को मिला पूज्य मुनि सुधासागर जी का आशीर्वाद

ललितपुर। विश्व जैन संगठन के  पदाधिकारियों ने ललितपुर में विराजमान मुनि श्री 108 सुधासागर जी को ‘श्री सम्मेद शिखर जी’ के संरक्षण, पवित्रता व स्वतंत्र पहचान के लिए जारी कार्रवाई से अवगत कराया। मुनि श्री का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए  सोमवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष यश जैन, राष्ट्रीय संयोजक (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) अनिल बड़कुल, कोषाध्यक्ष अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, पीयूष जैन ने सुशील जैन, मोदीनगर के नेतृत्व में मुनि श्री के दर्शन किये।
पूज्य मुनि श्री ने सम्पूर्ण विषय की विस्तार से जानकारी लेकर सभी प्रामाणिक कागजात का अवलोकन कर मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान किया। मुनि श्री संघस्थ ऐलक श्री धैर्य सागर जी महाराज ने भी सारे विषय की जानकारी लेकर विस्तृत रूप से चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page