समाचार

जैन मुनि की हत्या : बड़े मंदिर में शांति विधान कर दी गई विनयांजलि


श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शांति विधान एवं विनयांजलि सभा का आयोजन बीते रविवार को किया गया। पढ़िए संजय जैन नायक की रिपोर्ट…


जयपुर। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शांति विधान एवं विनयांजलि सभा का आयोजन बीते रविवार को किया गया। इस अवसर पर सुबह 7 बजे मूल नायक आदिनाथ भगवान की वेदी के सामने शांति विधान किया गया।

बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन नायक एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि शांति विधान में दिगम्बर जैन समाज रायपुर के धर्मप्रेमी बंधु महिलाएं, पुरुष, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने आचार्य काम कुमार नंदी की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए शांति विधान में अर्घ्य चढ़ा कर आदिनाथ भगवान के समक्ष भावभीनी विनयांजलि दी।

इस शांति विधान में प्रमुख रूप सें पंडित संजय जैन, संजय जैन नायक , राजेश जैन, श्रेयश जैन बालू, संजय जैन सतना, कुमुद जैन, पुष्पेंद्र जैन, प्रवीण जैन मामा जी, सुजीत जैन, शैलेन्द्र जैन आदि उप स्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page