समाचार

दीक्षार्थी बहिनों की विनोली यात्रा-गोद भराई 27 मई व एक जून को: समाजजनों से विनोली यात्रा में शामिल होने की अपील


दीक्षार्थी बहिनों की विनोली यात्रा एवं गोद भराई कार्यक्रम शनिवार 27 मई व एक जून को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


अंबाह। दीक्षार्थी बहिनों की विनोली यात्रा एवं गोद भराई कार्यक्रम शनिवार 27 मई एवं एक जून को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। जैन धर्म के आगमानुसार दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थीयों की सभी इच्छाओं की पूर्ति की जाती है । यदि उसे किसी तीर्थ विशेष की यात्रा करनी हो तो वह उन्हें कराई जाती है । दीक्षा संस्कार के तहत दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थियों की हल्दी, मेहंदी, गोद भराई एवं विनोली यात्रा का कार्यक्रम होता है । विनोली यात्रा में दीक्षार्थियों को मुकुट, माला, हार आदि से सुज्जित कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

क्षुल्लिका दीक्षा पांच जून को दी जाएगी

मुरैना नगर के उपरोचियां जैसवाल जैन समाज के रावत गोत्रीय दीक्षार्थी बहिन मीना जैन एवं कोलानायक गोत्रीय रामकली जैन की विनोली यात्रा एवं गोद भराई का कार्यक्रम शनिवार 27 मई को मुरैना के श्री महावीर दिगम्बर जैन नसियां जी मन्दिर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा इसी तरह अंबाह के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में इस कार्यक्रम का आयोजन एक जून को होगा। आचार्य श्री वसुनन्दी महाराज की परम प्रभावक शिष्या गणिनी आर्यिका नन्दिनी माताजी द्वारा दोनों बहिनों को ग्राम हथनी जिला दमोह में 5 जून को क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान की जाएगी।

दीक्षार्थी बहिनों की छुआरे, मखाने व सूखे मेवों से भरेंगे गोद

मुरैना में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद बंगाली (अझेड़ा बाले) के निज निवास से शाम 5 बजे विनोली यात्रा प्रारम्भ होगी । विनोली की भव्य शोभायात्रा पुल तिराहा, अम्बाह रोड, जैन बगीची भृमण करती हुई नसियां जी मन्दिर पहुँचेगी । नसियां जी मन्दिर में दीक्षार्थी बहिनों की गोद भराई का कार्यक्रम होगा इसी प्रकार की शोभायात्रा अंबाह नगर में भी निकाली जाएगी जिसके उपरांत मंदिर जी में उपस्थित सभी साधर्मी बन्धु, माता, बहिनें पंच मेवा काजू, बादाम, छुआरे, मखाने, नारियल आदि से दीक्षार्थी बहिनों की गोद भरेंगे। विनोली यात्रा में भाग लेने की अपील अंबाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन,राकेश भण्डारी, विजय जैन बैंक वाले, महेशचंद बंगाली, विजयकुमार, राकेशकुमार, अनिलकुमार संजू, अंशुल जैन,नीलेश उर्फ रूपेश जैन ने जैन समाज के लोगों से की है

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page