समाचार

15 वर्षों बाद विनिश्चय सागर महाराज का आहार और चरण वंदना का सौभाग्य : कटारिया परिवार ने भावविभोर होकर किया स्वागत


रामगंजमंडी में आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज के वर्षायोग में 15 वर्षों बाद प्रेमलता महेश कटारिया परिवार को आहारचर्या और चरण वंदना का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। भावविभोर परिवार ने भक्ति गीतों और नृत्य के साथ गुरुदेव का स्वागत किया। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की खास रिपोर्ट…


रामगंजमंडी नगर में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ का भव्य वर्षायोग चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रेमलता महेश कटारिया परिवार के घर गुरुदेव का आगमन हुआ, जहां उन्हें आहारचर्या एवं चरण वंदना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह क्षण परिवार के लिए अत्यंत भावुक और आनंदमय था क्योंकि 15 वर्षों में पहली बार उनके गृह प्रवेश पर आचार्य परमेष्ठि के चरण पड़े। निर्विघ्न आहारचर्या सम्पन्न होने पर पूरा परिवार भाव विभोर हो उठा और भक्ति गीतों की धुन पर झूमता रहा।

महेश कटारिया ने कहा कि यह पल उनके जीवन का स्वर्णिम अवसर है और वे इसे अपने परिवार का सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार के दिन गुरु चरण मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। गुरुदेव ने परिवार को धर्म वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। भीगी फुहारों के बीच बैंड-बाजे के साथ जब गुरुदेव को मंदिर ले जाया गया तो पूरा वातावरण भक्ति और आनंद से भर गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page