समाचार

आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का विहार : राजस्थान सरकार ने किया राजकीय अतिथि घोषित 


आचार्य विशुद्ध सागर महाराज संसघ का विहार लगातार रावतभाटा के लिए चल रहा है। 4 फरवरी को संघ का कोटा में मंगल प्रवेश का अनुमान है । वहीं राजस्थान सरकार ने आचार्य श्री को राजकीय अतिथि घोषित किया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।  


आचार्य विशुद्ध सागर महाराज संसघ का विहार लगातार रावतभाटा के लिए चल रहा है। रावतभाटा में 6 फरवरी से आचार्य श्री के सानिध्य में जिन बिम्ब भव्य पंच कल्याणक महोत्सव होना है। आचार्य श्री अभी रावतभाटा से 90 किलोमीटर दूर हैं 3 फरवरी की आहारचर्या कापरेन ( केशवराय पाटन 10 km ) सम्भावित है, 4 फरवरी को संघ का कोटा में मंगल प्रवेश होने की संभावना है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ऐसे में ख़ुशी की बात ये है की राजस्थान सरकार ने आचार्य श्री को राजकीय अतिथि घोषित किया है। उनके प्रोटोकोल में वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page