दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर इंदौर ने समाज रत्न स्व. प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की 78 वीं जन्म जयंती के अंतर्गत सेवा सप्ताह में सोमवार को किला मैदान स्थित दृष्टिहीन कल्याण संघ पर दृष्टिबाधितों को स्वल्पाहार करवाया और फलों भी प्रदान किए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर इंदौर ने समाज रत्न स्व. प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की 78 वीं जन्म जयंती के अंतर्गत सेवा सप्ताह में सोमवार को किला मैदान स्थित दृष्टिहीन कल्याण संघ पर दृष्टिबाधितों को स्वल्पाहार करवाया और फलों का वितरण भी किया। विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन एवं सचिव संतोष जैन ने बताया कि आज कल्याण संघ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप परदेसी से पूछ कर दृष्टिबाधितों की अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों के विषय में पूछा और भविष्य में हर संभव मदद करने का वादा भी किया।’

इस अवसर पर स्व. कासलीवाल के चित्र पर सतीश-सरिता जैन, संतोष जैन, अरविंद दिवाकर, डॉ. राहुल जैन- अभिलाषा जैन, एडवोकेट पवन-अभिलाषा जैन, नवीन जैन (पीहर साड़ी), सुरेश जैन, मयंक जैन, अंकित-पूजा जैन आदि ने माल्यार्पण किया। वही प्रांगण स्थित ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।













Add Comment