इंदौर के विद्यासागर सोशल ग्रुप द्वारा 5 से 16 दिन तक निर्जल उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान समारोह रेवती रेंज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री मनोहर जी झांझरी और राकेश जैन को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में भक्ति, आचार्य चित्र पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिपूर्वक समर्पण भाव का आयोजन किया गया। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। विद्यासागर सोशल ग्रुप इंदौर द्वारा 5 से 16 दिन तक निर्जल उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान रेवती रेंज पर किया गया। इसमें 16 निर्जल उपवास करने वाले श्री निकलंक जैन और 10 उपवास करने वाले श्री राजीव जैन, श्रीमती प्रीति-जयंत जैन, सुनीता-जैकुमार सतभैया, अंजलि-निकलंक जैन, श्रीमती अनीता-सुनील जैन, श्रीमती नूतन-प्रदीप जैन, रमेश जैन और कुमारी रिद्धि राकेश जैन शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी। अध्यक्षता की विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री सतीश जैन ने की। इसके अतिरिक्त फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री मनोहर जी झांझरी का और दिगंबर जैन परवार सभा के अध्यक्ष बनने पर श्री राकेश जैन चेतक का पगड़ी, माला व शाल पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।
प्रथम सत्र में सुबह अभिषेक और शांति धारा पूजन के साथ भक्ति भाव से शांति विधान किया गया। स्वल्पाहार के बाद दूसरे सत्र में कार्यक्रम सरिता जैन, मीना रावत, सुनीता जैन और रविता जैन के मंगलाचरण से आरंभ हुआ। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री अनिल रावत, अरविंद दिवाकर, बी.के. जैन, शैलेंद्र जैन, तनवीस जैन, रविंद्र जैन, विजय जैन, जयंत जैन, अजय जैन एडवोकेट, नरेंद्र सिंघई सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री संजय जैन (एल.आई.सी.) थे, संचालन समूह के सचिव श्री संतोष जैन ने किया और आभार कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन (बी.एस.एन.एल.) ने व्यक्त किया।













Add Comment