समाचार

घटयात्रा के साथ हुआ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ 

घटयात्रा के साथ हुआ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ

 

मुरैना (मनोज नायक)। बड़े जैन मंदिर, मुरैना में मंगलवार को श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ घटयात्रा से हुआ। क्षुल्लिका अक्षतमति माताजी, बाल ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी, शकुंतला बाई, रामकली बाई एवं विधानाचार्य पंडित राजेन्द्र शास्त्री, मंगरौनी वाले के सान्निध्य में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के शुभारंभ पर प्रातः देवआज्ञा, आचार्य निमंत्रण के बाद घटयात्रा जुलूस निकाला गया।

जुलूस में महिलाएं सिर पर मंगलकलश रखकर चल रही थीं। घटयात्रा में पुरुष, भगवान महावीर के सिद्धांतों का जय- जयकार करते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही सभी महिलाएं, बच्चियां भक्तिभाव के साथ नृत्य करती हुई चल रही थीं। घटयात्रा जुलूस मन्दिर की परिक्रमा लगाकर, श्री चन्द्रप्रभु मन्दिर, लोहिया बाजार होते हुए बड़े जैन मंदिर पहुंचा। सबसे पहले चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन अम्बाह जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन (पूर्व अध्यक्ष-नगर पालिका अम्बाह), रामेश्वरदयाल जैन ने किया।

ध्वजारोहण गोपीचंद कपुरीदेवी, कमलवती जैन ने किया। समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मंडप का उद्घाटन किया गया। श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ अनीता दीदी के मंगलाचरण से हुआ। ललिता दीदी ने भी पूजा आदि में सहयोग प्रदान किया। क्षुल्लिका अक्षतमति माताजी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

आरती के पश्चात रात्रि को नीलेश-लता जैन ने संगीत के स्वरों द्वारा सभी को आनन्दित किया। अनिता दीदी के प्रवचनों के पश्चात नाट्यकार बाहुबली जैन द्वारा सेठ धन्नीजय जैन की भक्ति नामक नाट्य प्रस्तुति दी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page