समाचार

विचार : मजबूत नींव पर रखा जा रहा है समृद्ध भारत का भविष्य: राज्यसभा में वीरेंद्र हेगड़े ने देश में हो रहे चहुमुखी विकास पर डाली नजर


सारांश

धर्मस्थल के धर्माधिकारी और राज्यसभा के सांसद डॉ वीरेंद्र हेगड़े ने गुरुवार राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लिया और देश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कामों पर अपने विचार रखे।


धर्मस्थल के धर्माधिकारी और राज्यसभा के सांसद डॉ वीरेंद्र हेगड़े ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ईमानदारी के साथ समृद्धि आना जरूरी है। यह अच्छी बात है कि मौजूदा सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात राज्यसभा में उपस्थित होकर गर्व महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति का अभिभाषण सुन कर लगा कि हमारा वर्तमान ही हमारे गौरवपूर्ण भविष्य की बुनियाद रखेगा।

हेगड़े ने आगे कहा कि पश्चिम के लोग भारत की ऐतिहासिक विरासत से बहुत प्रभावित हैं। हमारे आध्यात्मिक महापुरुषों ने योग और आयुर्वेद को पूरी दुनिया में पहुंचाया है और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भी इस दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ है। आगे चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में वह काशी गए थे और वहां हुए विकास को देख कर उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। उनका संबंध दक्षिण में धर्मस्थल मंजूनाथ मंदिर से है।

वह कहते हैं कि उन्हें लगता है जैसे मंजूनाथ धाम और काशी धाम में बहुत समानता है। काशी धाम के अलावा केदारनाथ और महाकाल में भी विकास का जो काम हुआ है उससे देश गौरवान्वित हुआ। हेगड़े ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारी विरासत को इस तरह संभाला जा रहा है और दक्षिण में लोग इस बात पर आश्चर्य कर रहे हैं कि यह बदलाव कैसे हो रहा है। यह अच्छी बात है कि हमारे धार्मिक स्थलों को संरक्षित किया जा रहा क्योंकि आज का युवा आधुनिक तो है, लेकिन धर्म और अध्यात्म में भी रुचि रखता है और उसके पास ऐसी बहुत सी जानकरियां होती है जो हमें नहीं मिल पाती है।

वह कहते हैं कि युवाओं तक सही जानकारी और हर तरह की अच्छी शिक्षा पहुंचना जरूरी है और मुझे खुशी है कि इस दिशा में भी सरकार अच्छा काम कर रही है। धार्मिक संस्थाएं धार्मिक ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा भी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की बात कहते हैं और यह सबसे अच्छा संदेश है क्योंकि अंग्रेजों ने हमें कई तरह से बांट दिया था। आज भाषाएं हमें बांटती नहीं हैं, बल्कि जोड़ती हैं। योग और आयुर्वेद के जरिए हम दवा रहित स्वस्थ समाज बना पाएंगे। उन्होंने कहा आज जैविक कृषि और मोटे अनाज को बढ़ाव दिया जा रहा है। यह अच्छी बात है।

एक समय मोटे अनाज को गरीबों का भोजन माना जाता था, लेकिन आज यह सुपरफूड बन गया है जिसे सब अपना रहे हैं। आज स्मार्ट शहर बनने के साथ ही गांव की मैपिंग भी हो रही है और लोगों को उनकी संपत्ति का अधिकार मिल रहा है। देश में वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चलाई जा रही है और एक मजबूत नींव पर समृद्ध भारत का भविष्य बन रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
11
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page