वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में नववर्ष, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का संयुक्त कार्यक्रम मंगलवार को शाहगंज स्थित अलबतिया क्षेत्र की विजय विहार कॉलोनी में समिति सदस्य निशा जैन के निवास पर किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में नववर्ष, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का संयुक्त कार्यक्रम मंगलवार को शाहगंज स्थित अलबतिया क्षेत्र की विजय विहार कॉलोनी में समिति सदस्य निशा जैन के निवास पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद निशा जैन ने सभी सदस्याओं का चंदन तिलक लगाकर स्वागत करते हुए नववर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने एक लय और एक स्वर में 27 मिनट का नवकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया। संगीत के साथ भक्ति भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक और प्रेरक प्रतियोगिताएँ भी की गईं, जिनके विजयी प्रतिभागियों को तत्क्षण पुरस्कृत किया गया। नए सदस्यों को समूह से जोड़ते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई।
यह रही उपस्थित
कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि जैन सहित उपासना जैन, कविता जैन, करुणा जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, सुनीता जैन, बबीता जैन, रीता जैन, प्रतिभा जैन, नंदनी जैन, निशा जैन सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। अध्यक्ष रश्मि जैन ने आभार व्यक्त किया।













Add Comment