समाचार

वात्सल्य सेवा समिति ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस : संविधान कहता है सब समान हैं, सबका सम्मान है


वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस अवधपुरी कॉलोनी के पावर हाउस ग्राउंड में उल्लास से मनाया गया। सभी राष्ट्रभक्तों ने एक स्वर में उच्च आवाज़ में संगीत के साथ राष्ट्रगान किया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस अवधपुरी कॉलोनी के पावर हाउस ग्राउंड में उल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम मंदिर प्रबंध समिति कला कुंज के अध्यक्ष रविंद्र जैन (ब्रश वाले) एवं विनोदकुमारी जैन ने झंडा फहराया। सभी राष्ट्रभक्तों ने एक स्वर में उच्च आवाज़ में संगीत के साथ राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हसर पर तिरंगा टोपी एवं गले में तिरंगा पट्टी पहन रखी थी। सभी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय हिंद’, ‘जय भारत’ के तेज आवाज़ में नारे लगाए और एक-दूसरे को गले मिलकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मस्जिद में अज़ान गूंजे और चर्च में प्रार्थना भी

इस मौके पर अध्यक्ष रश्मि जैन, मंत्री उपासना जैन, मानवी जैन, सुनीता जैन, रागिनी जैन, विनोद कुमारी जैन, सुमन जैन, सुनीता पाटनी, प्रीति त्यागी, अनीता शर्मा, सीमा बेनाडा, शिवानी जैन, रविंद्र जैन, मुकेश भगत, अजय जैन, जितेश जैन, बृजेश पचौरी, आगम जैन, अतिशय जैन, नीतू जैन उपस्थित रहे। अध्यक्ष रश्मि जैन ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान कहता है सब समान हैं, सबका सम्मान है। भारत वही है, जो हर दिल में बराबरी की भावना जगाता है। जहां मंदिर में घंटी बजे, मस्जिद में अज़ान गूंजे और चर्च में प्रार्थना भी और भारत मजबूत भी रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page