अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन सेवा न्यास द्वारा 31 जुलाई को सम्मेद शिखरजी में मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर यात्रियों के लिए वत्सल्य भोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेवा व धर्मभावना का प्रतीक है। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट…
मुरैना:अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन (उप) सेवा न्यास द्वारा मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर 31 जुलाई को श्री सम्मेद शिखरजी पर भव्य वात्सल्य भोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पर्वतराज की वंदना हेतु आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए डाक बंगले में किया जाएगा। यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चलती आ रही है और जैन धर्म के सेवा और वात्सल्य के मूल्यों को दर्शाती है। सेवा न्यास के मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि हजारों जैन श्रद्धालु इस दिन पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर शिखरजी की वंदना और निर्वाण कांड पाठ करते हैं तथा निर्वाण लाड़ू अर्पित करते हैं।
*वात्सल्य भोज में शामिल होने का आग्रह*
सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन (गुरुग्राम) ने बताया कि सभी तीर्थयात्रियों के लिए यह वात्सल्य भोज निशुल्क होगा। यात्रा संयोजक सुदीप जैन (दिल्ली) और मंत्री रूपेश जैन (दिल्ली) ने बताया कि इस वर्ष भी इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा। सेवा न्यास परिवार के अध्यक्ष एवं पीएनसी ग्रुप आगरा के डायरेक्टर प्रदीप जैन ने सभी श्रद्धालुओं से इस वात्सल्य भोज में शामिल होने का आग्रह किया है। इस अवसर पर सेवा न्यास परिवार की प्रमुख सदस्याएं शशि जैन, रश्मि जैन, डॉली जैन भी मौजूद रहेंगी।













Add Comment