आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 9 जुलाई को चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह होगा। इसको लेकर आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस अपरान्ह 3 बजे से मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में की गई। इसमें आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह की पत्रिका का विमोचन किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 9 जुलाई को चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह होगा। इसको लेकर आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस अपरान्ह 3 बजे से मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में की गई। इसमें आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह की पत्रिका का विमोचन किया। आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन ने पत्रकारों से कहा कि आचार्यश्री विमल सागर जी शिष्य आचार्यश्री चैत्यसागर जी ससंघ का पावन वर्षायोग आगरा नगर के ऐतिहासिक अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी पर होना निश्चित हुआ है। 2 जुलाई को आचार्यश्री चैत्यसागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश मंदिर परिसर में हुआ।
आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील ठेकेदार ने बताया कि बड़े हर्ष का विषय है कि आचार्यश्री का तीसरा चातुर्मास नगर में होने जा रहा है। पहला चातुर्मास बेलनगज जैन मंदिर, दूसरा चातुर्मास मोती कटरा बड़ा जैन मंदिर, तीसरा चातुर्मास पीर कल्याणी अतिशय क्षेत्र नसिया जी में हो रहा है। इसमें नगर के सभी जैन धर्मलंबियों के साथ-साथ बाहर के लोग भी उपस्थित रहेंगे।
इन कार्यक्रमों की जानकारी भी दी
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कुमार एडवोकेट ने बताया कि मंगल कलश स्थापना में आचार्यश्री का संगीतमय में पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, पाद प्रक्षालन, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट कार्यक्रम मुख्य होंगे। सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवालों ने बताया कि दशलक्षण पर्व में 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम होंगे। इसमें सुगंध दशमी, अनंत चौदस पर्व एवं क्षमावणी महापर्व मनाया जाएगा। श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान का आयोजन भी किया जाएगा। मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि पावन वर्षायोग में चार महीने धार्मिक जैन धर्म की प्रभावना होगी।
इसमें वीर शासन जयंती, गुरु पूर्णिमा महोत्सव, पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशलक्षण पर्व यह कार्यक्रम मुख्य होंगे। इस अवसर पर विजय बैनाड़ा, अनंत कुमार जैन, सहसंयोजक राजेंद्र जैन, सह मीडिया प्रभारी शुभम जैन, पवन जैन, राजेश जैन लालू, अनुज जैन, अशोक जैन एडवोकेट, हुकुम जैन, सत्येंद्र जैन चातुर्मास आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।













Add Comment