गींगला में आगामी 9 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कलश स्थापना के कार्यक्रम शुरू होंगे। यहां पर मुनिश्री अपूर्वसागर जी, मुनिश्री अर्पितसागर जी, मुनिश्री अविवर्जित सागर जी का 2025 का वर्षायोग होने जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय समाजजनों में अपार उत्साह है। इस दौरान विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम किए जाएंगे। गींगला से पढ़िए, यह खबर…
गींगला। गींगला में आगामी 9 जुलाई को दोपहर दो बजे से कलश स्थापना के कार्यक्रम शुरू होंगे। यहां पर मुनिश्री अपूर्वसागर जी, मुनिश्री अर्पितसागर जी, मुनिश्री अविवर्जित सागर जी का 2025 का वर्षायोग होने जा रहा है। गींगला के दसा-वीसा नागदा समाज का नोहरा में यह कार्यक्रम होंगे। 10 जुलाई गुरुवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव होगा। 11 जुलाई शुक्रवार को वीर शासन जयंती मनाई जाएगी। यहां वर्षायोग श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा। 9 जुलाई को होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में दोपहर एक बजे ध्वरोहण, 1.15 बजे गुरु निमंत्रण, 1.30 बजे मंगलाचरण, 1.45 बजे चातुर्मास के लिए श्री फल भेंट, दोपहर 2 बजे पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट, शाम 6.10 बजे वर्षायोग स्थापना विधि, शाम 7.15 बजे मंगल प्रवचन आदि होंगे।
9 जुलाई को स्वामी वात्सल्य के पुण्यार्जक शाह हरेमल पुत्र छोगालाल, राजमल एवं मगनलाल केलावत परिवार रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक और निवेदक गींगला के सकल दिगंबर जैन समाज हैं। साथ ही युवा मंडल, महिला मंडल, बाल मंडल का भी सहयोग रहेगा। इसको लेकर स्थानीय समाजजनों में अपार उत्साह है। वर्षायोग के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के लिए सकल दिगंबर गींगला की ओर से समाजजनों से अनुरोध किया गया है कि पुनीत कार्यक्रम में पधारकर पुण्यार्जन करें।













Add Comment