समाचार

अंबाह के भरत जैन चीकू बने वैश्य महासम्मेलन के युवा अध्यक्ष : मुरैना की बैठक में हुआ भव्य आयोजन, समाजसेवियों में हर्ष की लहर


मुरैना में आयोजित वैश्य महासम्मेलन की जिला स्तरीय बैठक में अंबाह के भरत जैन चीकू को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे और समाज की प्रगति के लिए संकल्प लिया गया। पढ़िए अजय जैन की पूरी रिपोर्ट…


मुरैना में आयोजित वैश्य महासम्मेलन की जिला स्तरीय बैठक भव्य उत्साह के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर अंबाह के युवा समाजसेवी भरत जैन चीकू को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से अंबाह क्षेत्र में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं महासम्मेलन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता और सतीश अग्रवाल मंचासीन रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, शिक्षा, सेवा और संस्कार के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

अंबाह से संरक्षक बच्चूलाल गुप्ता, अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आनंद गुप्ता, उपाध्यक्ष विमल जैन राजू और हरेंद्र गुप्ता, प्रचार-प्रसार मंत्री दिनेश गुप्ता, तथा छोटू अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक का हिस्सा बने।

वैश्य महासम्मेलन जिंदाबाद” के नारों से गूंजा 

इस अवसर पर नवनियुक्त भरत जैन चीकू का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल “वैश्य महासम्मेलन जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। अंबाह से जुड़े इस सम्मान ने स्थानीय समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। समाज के लोगों ने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे समाज की प्रगति, एकता और सेवा के पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page