समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में आयोजन : दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन मनाया उत्तम त्याग धर्म 


श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन 15 सितम्बर को उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया। जिसमें भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमाओं का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट..


आगरा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन 15 सितम्बर को उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया। जिसमें भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमाओं का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। विधानचार्य पीयूष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में उपस्थित सभी भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ उत्तम त्याग धर्म की पूजन की क्रियाएं संपन्न कीं। पंडित पीयूष जैन शास्त्री ने उत्तम तप धर्म के बारे में भक्तों को बताते हुए कहा कि सच्चे मन से कषाय और मिथ्यात्व का त्याग करना उत्तम त्याग धर्म है। आत्म शुद्धि के उद्देश्य से क्रोध, मान, माया और लोभ आदि विकारी भावों को छोडऩा तथा स्व और पर के उपकार की दृष्टि से अपने उपभोग के धन-धान्य आदि पदार्थों का सुपात्र को दान करना भी त्याग धर्म है। साय 7:00 बजे श्रीजी की मंगल आरती हुई।

रात 8:30 वात्सल्य सेवा समिति के द्वारा बहुत सुंदर नाटक का मंचन बालिका द्वारा किया गया। इस अवसर पर रविन्द्र जैन मुकेश जैन, आदित्य जैन, विकास जैन, राजीव जैन, संजय जैन, दीपांशु जैन, राजा जैन, अंकित जैन, विवेक जैन, पवन जैन, राकेश जैन, अजय जैन, राहुल जैन, शुभम जैन सहित कलाकुंज जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page