समाचार

जैन समाज गुवाहाटी द्वारा गोद भराई रस्म का आयोजन : बा. ब्र. उर्वशी दीदी एक जून को ग्रहण करेंगी दीक्षा


बा. ब्र. उर्वशी दीदी आगामी 01 जून 2023 को डीमापुर की पुण्य धरा पर प.पू.आर्यिका गरिमामती माताजी के कर कमलों से आर्यिका दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं। इस अवसर पर स्थानीय फैन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बर जैन(बड़ा) मंदिर में‌ दीक्षार्थी उर्वशी दीदी की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िए सुनील कुमार सेठी की रिपोर्ट…


डीमापुर। नगर में ससंघ विराजित दिगम्बर जैन समाज की महान‌ साध्वी गणिनी आर्यिका प्रमुख 105 श्री सुपार्श्वमती माताजी से दीक्षित परम पूज्य आर्यिका रत्न द्वय 105 श्री गरिमामती माताजी एवं‌ 105 श्री गंभीर मती माताजी की संघस्थ बा. ब्र. उर्वशी दीदी आगामी 01 जून 2023 को डीमापुर की पुण्य धरा पर प.पू.आर्यिका गरिमामती माताजी के कर कमलों से आर्यिका दीक्षा ग्रहण करने जा रही हैं।

इस अवसर पर स्थानीय फैन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बर जैन(बड़ा) मंदिर में‌ दीक्षार्थी उर्वशी दीदी की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रीति सेठी द्वारा मंगलाचरण से हुई, तत्पश्चात पंचायत के पदाधिकारी द्वारा दीक्षार्थी उर्वशी दीदी को शास्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उषा चूड़ीवाल, कनक बड़जात्या, कुसुम छाबडा, राज कुमारी पाटनी आदि ने अपने भजनों से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सेठी, संयुक्त मंत्री जय कुमार छाबड़ा, निरंजन गंगवाल, महावीर प्रसाद पाटनी,संजय रारा, राम चंद्र सेठी,सतोंष कुमार पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी व सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page