समाचार

उर्मिला दोषी चुनी गईं अध्यक्ष : दिगंबर जैन महिला समिति, इंदौर संभाग की नेमिनगर जैन कॉलोनी इकाई का गठन


दिगंबर जैन महिला समिति, इंदौर संभाग की नेमिनगर जैन कॉलोनी इकाई का गठन हुआ। कार्यक्रम में नेमिनगर जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया और मंत्री गिरीश पाटोदी के सानिध्य में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन किया गया।समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा स्मिता गंगवाल और शिलू पाटनी के साथ किरण कासलीवाल ने की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन महिला समिति, इंदौर संभाग की नेमिनगर जैन कॉलोनी इकाई का गठन हुआ। कार्यक्रम में नेमिनगर जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया और मंत्री गिरीश पाटोदी के सानिध्य में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन किया गया। बेबी कुहू पाटोदी ने सुंदर मंगलाचरण प्रस्तुत किया। समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा स्मिता गंगवाल और शिलू पाटनी के साथ किरण कासलीवाल ने की।

अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला दोषी के नाम की घोषणा की गई, जिसे सर्वानुमति से स्वीकृत किया गया। सचिव पद के लिए शिलू पाटनी तथा कोषाध्यक्ष के लिए निर्मला पाटोदी का चयन किया। गिरीश पाटोदी और कैलाश लुहाड़िया ने समस्त सदस्यों को बधाई देते समाज के हर गतिविधि में आगे से आगे बढ़ने की सलाह दी। इस अवसर पर समिति की प्रथम अध्यक्ष कौशल्या पतंगिया का भी सम्मान किया।

इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष उर्मिला दोषी ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा से इस पद का दायित्व निभाएंगी। स्मिता गंगवाल , शिलू पाटनी, निर्मला पाटोदी ने भी उद्बोधन दिया। तत्पश्चात् रोचक गेम्स और प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। आभार स्मिता गंगवाल ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page