समाचार

गुजरात के मुख्यमंत्री से सुरक्षा के आदेश जारी करने का आग्रह: राज्यसभा सांसद ने लिखा पत्र 


राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर 2 जुलाई को गिरनार पर्वतराज की पांचवीं टोंक पर भगवान नेमीनाथ की मोक्ष स्थली पर स्थित चरणों पर निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। श्रद्धालुओं के निर्विघ्न दर्शन पूजा और निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए आदेश जारी करने की मांग की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर 2 जुलाई को गिरनार पर्वतराज की पांचवीं टोंक पर भगवान नेमीनाथ की मोक्ष स्थली पर स्थित चरणों पर निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में दिल्ली से 101 दिन में पदयात्रा कर गिरनार पर्वत पहुंचने वाले जैन यात्रियों और संपूर्ण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के निर्विघ्न दर्शन पूजा और निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं केंद्र और गुजरात सरकार को पत्र के माध्यम से कहा कि भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक पर सभी समाज जन निर्वाण लाडू समर्पित कर आनंदित हो। नमोस्तु शासन जयवंत हो।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page