अहिंसा परमो धर्म की जैन लहराती ध्वजा, बैंड-बाजों के साथ 17 जुलाई को मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी ससंघ का मंगल वर्षायोग हेतु आगरा के कमलानगर की पावनधरा पर विशाल शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी मुनिराज ससंघ का ट्रांसयमुना कॉलोनी से सुबह: 7:00 बजे मंगल विहार कर बल्केश्वर शनिदेव मंदिर चौराहे पर बनी पंडाल पर पहुंचे। पढ़िए शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट…
आगरा। अहिंसा परमो धर्म की जैन लहराती ध्वजा, बैंड-बाजों के साथ 17 जुलाई को मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी ससंघ का मंगल वर्षायोग हेतु आगरा के कमलानगर की पावनधरा पर विशाल शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी मुनिराज ससंघ का ट्रांसयमुना कॉलोनी से सुबह: 7:00 बजे मंगल विहार कर बल्केश्वर शनिदेव मंदिर चौराहे पर बनी पंडाल पर पहुंचे। जहां उपस्थित भक्तों ने उपाध्यायसंघ का पाद प्रक्षालन किया।
इसके बाद यहां से उपाध्यायसंघ ने भव्य शोभा यात्रा के साथ कमला नगर जैन मंदिर की ओर मंगल विहार किया। जहां उपाध्यायसंघ की शोभायात्रा में आगरा नगर की कमलानगर शैली, शालीमार एनक्लेव शैली, कर्मयोगी एनक्लेव, गंगेगौरी शैली, सेक्टर 7, सेक्टर 4, पश्चिमपुरी, पत्तलगली, बेलनगंज, कलाकुंज, मोती कटरा, कालिंदी विहार, ट्रांसयमुना कॉलोनी, छीपीटोला, शाहगंज, शैली की महिलाओं एवं बालिकाओं ने अलग- अलग परिधानों में नृत्य कर उपाध्याय संघ के साथ चल रही थीं और इसके अलावा दो बैंड और चार घोड़े, बग्गियां और बड़ी संख्या में गुरुभक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे।
जिसमें महिलाएं, पुरुष, बालिकाएं एवं बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी गुरुवर की मंगल अगवानी को उत्सुक नजर आए। उपाध्यायसंघ के मंगल स्वागत के लिए पूरे कमला नगर के रास्तों को रंगोलियों से सजाया गया। जैसे-जैसे गुरुवर के चरण बढ़ रहे थे। उसी दौरान लोगों का उत्साह भी चरम पर था। उपाध्यायसंघ के मंगल प्रवेश की शोभायात्रा कमला नगर की विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमलानगर पर पहुंचकर सौभाग्यशाली भक्तों ने 108 थालियों से पाद प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया।
उपाध्यायसंघ ने सर्वप्रथम जिनेन्द्र प्रभु के दर्शन किए। प्रभु दर्शन करने के पश्चात उपाध्याय संघ सरस्वती विद्या मंदिर मेमोरियल सेकेंडरी हाई स्कूल के हाल पर बने विशाल पंडाल पर पहुंचे। जहां विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ। विशाल धर्मसभा का शुभारंभ ध्वनि म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया। साथ ही समाधिस्थ भारत गौरव आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान आगरा की समस्त शैलियों के पदाधिकारियों ने उपाध्यायसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कमलानगर वर्षायोग समिति ने भी उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंट किए।
उपाध्यायसंघ के मंगल प्रवेश में टूण्डला, मैनपुरी, घिरोर, कुरावली, करहल, डबरा, मुरैना, ग्वालियर, धौलपुर, दिल्ली सहित आगरा की सकल दिगम्बर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार रोहित जैन अहिंसा, यशपाल जैन, कमल जैन एडवोकेट,राजेन्द्र जैन एडवोकेट,अशोक जैन, शिखर चन्द जैन, पवन जैन, सुशील जैन, नरेन्द्र जैन मुकेश जैन रपरिया, कुमार मंगलम जैन, नीरज जैन जिनवाणी, शैलेन्द्र जैन, समकित जैन, अंकेश जैन, अंकुश जैन, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, युवा जैन मिलन, ज्ञानोदय क्लब, विजय जैन निमोरब,अनिल आदर्श, राहुल जैन अहिंसा, रवीन्द्र जैन, ललित जैन, प्रवीन जैन पार्षद,आदि समेत सैंकडों गणमान्य जन मौजूद रहे| उपाध्यायश्री के चरणों का प्रक्षालन का सौभाग्य पीएनसी परिवार को व जिनवाणी भेंट रजत जैन परिवार व ऊषा पाटनी परिवार को मिला। मंच का सशक्त संचालन मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने किया।













Add Comment