आगरा नगर की दिगम्बर जैन परिषद के निर्विरोध निर्वाचन हुए। इसमें पदाधिकारियों का सर्वानुमति से निर्वाचन किया गया। साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समाजजनों ने निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी को बधाई दी। मुरैना/आगरा से पढ़िए, मनोज जैन की यह खबर…
मुरैना/आगरा। 90 वर्ष प्राचीन संस्था दिगम्बर जैन परिषद के निर्विरोध निर्वाचन में जगदीशचंद जैन संपादक अध्यक्ष, मनीष जैन ठेकेदार महामंत्री, निर्मलकुमार जैन मोठ्या कार्याध्यक्ष एवं राकेश जैन पर्दा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव जैन ने मंगलवार को नवीन निर्वाचित कार्यकरिणी की घोषणा की। अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन संपादक, कार्याध्यक्ष निर्मल कुमार जैन मोठ्या (मनोनीत), महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्दा, उपाध्यक्ष ( परिषद) राजेंद्र जैन एडवोकेट, उपाध्यक्ष-(मुनि त्यागी व्यवस्था) महीपालसिंह जैन, उपाध्यक्ष (मंदिर) दीपक जैन(मसाला), उपाध्यक्ष ( विद्यालय) मनोजकुमार जैन बल्लो छीपीटोला, संगठन मंत्री-अनिल जैन रईस, संगठन मंत्री सतेन्द्र जैन साहूला, उपमंत्री अनंत जैन, विमल जैन, विद्यालय प्रबंधक विवेक जैन (चैम्बर ऑफ कॉमर्स), विद्यालय उप प्रबंधक मनीष जैन लवली, मंदिर मंत्री सुशील जैन नसिया, मंदिर उप मंत्री दीपक जैन, भंडारी रमेशचंद जैन नायक, हिसाब निरीक्षक अनुज जैन क्रांति, हिसाब निरीक्षक महेश जैन, मंत्री मुनि त्यागी पवन जैन चांदी, उप मंत्री मुनि त्यागी, सुबोध जैन पाटनी, कार्यालय मंत्री सुभाष जैन बंटी, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, मंत्री भवन निर्माण समिति-निशु जैन, संयोजक चेयरमैन चैरिटेबल कार्य रोहित जैन अहिंसा, संयोजक चेयरमैन धार्मिक प्रभावना समिति मुरारीलाल जैन छीपीटोला, संयोजक/चेयरमैन विवाह समिति अनिल आदर्श जैन।
इनका सराहनीय सहयोग रहा
इनके समेत 51 सदस्य परिषद कार्यकारिणी मंे व लगभग 40 सदस्य उपसमिति मे चयनित किए गए एवं आगामी दिनों मंे लगभग 20 उपसमिति सदस्य और मनोनीत होंगे। डॉ. जितेंद्र जैन ने बताया कि इस चयन के लिए सभी समाजों की संयुक्त कोर कमेटी प्रदीप जैन, भोलानाथ सिंघई, विमल जैन मारसंस, अखिल बारोलिया, मनोज जैन बाकलीवाल, पारस बाबू जैन व पुष्पेंद्र जैन का सहयोग रहा। विशेष सहयोग राकेश जैन पार्षद का रहा।
समाजजनों ने दी बधाई, चुनाव अधिकारियों का माना आभार
कार्यक्रम में संपूर्ण समाज की ओर से प्रदीप जैन ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियांे, कार्यकारिणी, उय.समिति सदस्यों को बधाई दी एवं बिना किसी जातिवाद, पंतवाद, संतवाद के एकजुट होकर समाज सेवा व राष्ट्र सेवा मे जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव जैन व चुनाव संयोजक संजय जैन को एक माह लंबी चुनावी प्रक्रिया को निर्विवादित रूप से संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन संपादक ने बताया कि कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी से विचार विमर्श कर शीघ्र ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जाएगा।













Add Comment