समाचार

उदयनगर जैन समाज को चातुर्मास का सौभाग्य मिला: समाजजनों में खुशी का माहौल


आर्यिका मां 105 विज्ञानमति माताजी (ससंघ) का मंगल वर्षा योग का सौभाग्य उदयनगर जैन समाज एवं समस्त इंदौर जैन समाज को मिला है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। महाकवि आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर महाराज के द्वितीय शिष्य आचार्य कल्प श्री 108 विवेकसागर महाराज की परम विदुषी शिष्या आर्यिका मां 105 विज्ञानमति माताजी (ससंघ) का मंगल वर्षा योग का सौभाग्य उदयनगर जैन समाज एवं समस्त इंदौर जैन समाज को मिला है। इस समाज के लिए महापुण्य का अवसर माना जा रहा है। आर्यिका मां विज्ञानमति माताजी की बहुत कृपा से इंदौर सकल जैन समाज को यह अवसर मिला है। उसके लिए सभी समाजजनों ने आभार व्यक्त किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page