ललितपुर ( राजीव सिंघई मोनू)। उत्तर प्रदेश के कस्बा महरौनी के ललितपुर रोड स्थित पंचबालयति जैन मंदिर से दो मूर्तियां चोरी हो गईं। देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के मेन गेट के ताले तोड़कर चोरी की।
सोने के लालच में चोरों ने पीतल धातु की दो मूर्तियां और एक छत्र चोरी किया। मूर्ति चोरी की इस वारदात से जैन समाज में आक्रोश है। प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र खुलासे की मांग की है। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1













Add Comment