अनेकांत गोम्मटगिरि बाहुबली लोहारिया में आर्यिका विकाम्या श्री माताजी ससंघ का दो दिवसीय पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहले दिन श्री 1008 (151 दिवसीय) जिनसहस्त्र नाम महार्चना हुई और दुसरे दिन शनिवार को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, भव्य गुरु पूजन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, प्रवचन हुए।
लोहारिया। अनेकांत गोम्मटगिरि बाहुबली लोहारिया में आर्यिका विकाम्या श्री माताजी ससंघ का दो दिवसीय पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में पं. प्रदीप शास्त्री ललितपुर संगीतकार सचिन तन्मय भोपाल द्वारा श्री 1008 (151 दिवसीय) जिनसहस्त्र नाम महार्चना निष्ठापन, देवआज्ञा, गुरु आज्ञा, घट यात्रा, विधानाचार्य निमंत्रण, ध्वजारोहण, मंडल उद्घाटन, मंडप शुद्धि, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, जिनाभिषेक, शांति धारा, विधान पुजन, मंगल प्रवचन रात्रि में महाआरती एवं नाटिका शिखा से विगुंजन श्री का सफर। शनिवार को जिनाभिषेक, शांति धारा, नित्यमह पूजन, विश्व शांति महायज्ञ, भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, भव्य गुरु पूजन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, प्रवचन हुए।
ये रहे मौजूद
विधान के मुख्य पात्र ध्वजारोहण कर्ता- वनीता बालेश्वर नश्नावत, चक्रवर्ती – पूनम मयूर रजावत, सौधर्म इन्द्र – तारा देवी लक्ष्मीलाल गनोडीया, कुबेर इन्द्र पायल अंकित रजावत, यज्ञनायक संगीता अभय नश्नावत, ईशान इन्द्र ममता विशाल रणीयावत, भोजन प्रदाता 8 दिसंबर जितेन्द्र निर्मल सुपुत्र धूलजी नायक, अभिलाष महावीर नायक व 9 दिसंबर भोजन पुण्यार्जक सोमेश्वरी देवी अशोक वोरा परिवार रहा। पत्रिका पुण्यार्जक संदीप पुत्र पवन कुमार नाथुलाल नश्नावत परिवार रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नमन पंचोली, सीए अभय तलाटी, अनेकांत गोम्मटगिरि बाहुबली अध्यक्ष अशोक बोहरा, समाज अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, पुर्व महासभा अध्यक्ष अशोक नश्नावत, अजबलाल वोरा, नेमीकुमार वैध, गनोड़ा, भीमपुर, सुंदनी, चंदुजी का गड़ा, बाहुबली कालोनी, मोहनकालोनी, खांदू कालोनी, पालोदा के समाज अध्यक्ष एवं समाज सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ इंदिरा जैन द्वारा रचित ‘शांति शिक्षा जैन दर्शन के संदर्भ में’ का विमोचन समाज की उपस्थिति में हुआ। 6 दिसंबर को दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ मंदिर के विमल भरत प्रवचन हॉल में मुनि समृद्ध सागर जी महाराज के 8 वां दीक्षा दिवस व पिच्छी परिवर्तन समारोह आयोजित हुआ। नंदबाबा देवी पुत्र ऋषभ कुमार वीरेंद्र कुमार नश्नावत परिवार ने पं नितिन जैन भीमपुर संगीतकार हरजीत धरियावद के सानिध्य में शांति विधान किया। वे स्वामी वात्सल्य प्रदाता भी रहे।













Add Comment