छीपीटोला के रकाबगंज थाने के पास स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर (गुरु जी का मंदिर) में दो दिवसीय वेदी शुद्धि एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज जी ससंघ के सानिध्य में किया जा रहा है। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट..
आगरा। छीपीटोला के रकाबगंज थाने के पास स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर (गुरु जी का मंदिर) में दो दिवसीय वेदी शुद्धि एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज जी ससंघ के सानिध्य में किया जा रहा है। पहले दिन प्रभु जी का अभिषेक, शांतिधारा एवं यागमंडल विधान के साथ महाराज जी के प्रवचन हुए। विधान की सभी क्रियाएं ग्वालियर से आए पंडित राजेंद्र जैन शास्त्री ने कीं। संगीतशशि पाटनी के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र हिमांशु -ईशा, कुबेर इंद्र प्रवीण- बबीता, सनत कुमार इंद्र राजकुमार- मंजु जैन , ईशान इंद्र रवि -विमला जैन, यज्ञनायक रवींद्र -बबीता जैन थे। कार्यक्रम में राजकुमार जैन, प्रवीण जैन काका भाई, अमित जैन, शीतल जैन, बबीता जैन, समकित जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आगामी 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से जिनबिम्ब स्थापना, आचार्य श्री के प्रवचन और विश्वशान्ति महायज्ञ कार्यक्रम समापन होगा।













Add Comment