समाचार

आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधिमरण : आचार्य श्री को दी विनयांजलि

ओमान। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को समर्पित भावभीनी विनयांजली दी गईl विनयांजलि सभा का शुभारम्भ आचार्य श्री चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ किया गया। विनयांजलि सभा में महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने आचार्य श्री के चरणों में विनयांजलि आर्पित की।

सभी वक्ताओं ने आचार्य श्री के जीवन से जुड़ी यादों, उनके तप- त्याग का गुणानुवाद किया।अंत में णमोकार मन्त्र का वाचन किया l इस मौके पर विनीता जैन, अनिता जैन, रीना जैन, ऋतु जैन, मिली जैन, पूनम जैन, नीलम जैन, संतोष कुमार, हेमा जैन अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page