संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी गुरुदेव के डोंगरगढ़ में समतापूर्वक समाधि होने पर विनयाजंलि अर्पित की गई। पढ़िए सुषमा जैन की रिपोर्ट…
भीलूड़ा। संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी गुरुदेव के डोंगरगढ़ में समतापूर्वक समाधि होने पर विनयाजंलि अर्पित की गई। सबसे पहले भक्तामर स्तोत्र दीपप्रज्वलन कार्यक्रम किया गया। उससे पूर्व प्रातः कालीन पंचामृत अभिषेक शांतिधारा की गई।
पूरे नगर में विशाल रैली निकाली गई। विनयांजलि सभा में समाज के अध्यक्ष अरविंद शाह व जयप्रकाश भरड़ा, श्रीपाल ने उनकी जीवन शैली और सारी गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालक धर्मेंद्र जैन ने किया। समाज के सभी धर्म प्रेमियों ने पुष्प अर्पित कर विनयांजलि दी।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
+1













Add Comment