जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में माथुर वैश्य ग्लोबल अम्बरीष महिला क्लब द्वारा मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष ममता गुप्ता चौधरी के निवास पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए, यह खबर…
अंबाह। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में माथुर वैश्य ग्लोबल अम्बरीष महिला क्लब द्वारा मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष ममता गुप्ता चौधरी के निवास पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभा के दौरान क्लब की सदस्य पूजा गुप्ता ने कहा, यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर है। आतंकवादी देश की एकता और शांति को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन भारत हर बार और अधिक मजबूती से खड़ा होता है। पूजा गुप्ता ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रति सजग और सतर्क रहें। श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में यह रहीं मौजूद
इस मौके पर ममता गुप्ता चौधरी, गीता गुप्ता, अनीता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मधु गुप्ता, मंजू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, ममता अभिषेक गुप्ता, रजनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिला क्लब की इस पहल को आमजन ने सराहा और इसे देशभक्ति की मिसाल बताया। सभी ने एकजुट होकर देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।













Add Comment