समाचार

13 अक्टूबर को लेंगे जैनेश्वरी दीक्षा : आज होगी दीक्षार्थी की बिनोली यात्रा एवं गोद भराई


जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की भव्य बिनोली शोभायात्रा और गोद भराई का कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। अम्बाह रोड, मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजावाद में चातुर्मासरत आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। पढ़िए मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…


मुरैना। जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की भव्य बिनोली शोभायात्रा और गोद भराई का कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। अम्बाह रोड, मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजावाद में चातुर्मासरत आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। जैन सिद्धांतों के अनुसार, जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व किए जाने वाले संस्कारों के तहत बिनोली शोभायात्रा और गोद भराई का कार्यक्रम किया जाता है।

बड़ा जैन मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री पदमचंद जैन “गैदा” (चैटा वाले) ने जानकारी दी कि आज, बुधवार को शाम 06 बजे पूज्य युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर, लोहिया बाजार, मुरैना से दीक्षार्थी श्री नत्थीलाल जैन की भव्य बिनोली शोभायात्रा निकाली जाएगी। दीक्षार्थी को मुकुट और हार से सुसज्जित कर घोड़ा बग्घी में विराजमान कराया जाएगा, और नगर भ्रमण कराया जाएगा।

शोभायात्रा लोहिया बाजार जैन मंदिर से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, हनुमान चौराहा, स्टेशन रोड, शंकर बाजार होते हुए बड़ा जैन मंदिर पहुंचेगी। जैन मंदिर में गोद भराई का आयोजन होगा, जिसमें सभी बंधु एवं माताएं-बहनें पंच मेवा से उनकी गोद भरकर उन्हें विदाई देंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page