समाचार

तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित : जैन मिलन बालिका मंडल ने प्रस्तुत किया “ऑपरेशन सिंदूर”


तीर्थंकर भगवान आदिनाथ एवं भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जैन मिलन बालिका मंडल ने “ऑपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका का मंचन कर सभी का दिल जीता। पढ़िए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट….


मुरैना (मनोज जैन नायक)। तीर्थंकर भगवान आदिनाथ एवं भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज जैन एवं बबलू जैन ने बताया कि पूज्य युगल मुनिराज श्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज की प्रेरणा एवं सान्निध्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 250 साधर्मी बंधुओं, माताओं, बहनों एवं बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में विभाजित किया गया। किसी भी ग्रुप में प्रतिभागी 100 में से 100 अंक प्राप्त नहीं कर पाया, लेकिन कई ने 99 अंक हासिल किए। प्रथम ग्रुप में आस्था अनिल जैन भंडारी, द्वितीय ग्रुप में उन्नति अमित जैन और ईशु राजीव जैन, वहीं तृतीय ग्रुप में विनीता नीरज जैन, अमिता विपिन जैन, नीतू बाबूलाल जैन, सुरभि धर्मेंद्र जैन, नवीन महेशचंद्र जैन, सौरभ मुन्नालाल जैन और रुचि सोनू जैन ने 99 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यतींद्रकुमार संजय रेखा जैन मुरैना के सौजन्य से किया सम्मानित

तीनों ग्रुपों में लगभग 100 प्रतिभागियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी को यतींद्रकुमार संजय रेखा जैन मुरैना के सौजन्य से सम्मानित किया गया। पुण्यार्जक परिवार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए और पूज्य गुरुदेव श्री विलोकसागरजी महाराज ने सभी को शुभाशीष दिए। पुरस्कार वितरण से पूर्व ऑन लाइन और ऑफ लाइन परिणाम घोषित किए गए। आयोजन समिति ने पुरस्कार पुण्यार्जक यतींद्रकुमार संजय जैन परिवार को स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक को भी प्रचार-प्रसार में योगदान हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज जैन ने किया।

ऑपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों और जैन मिलन बालिका मंडल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता दिवस पर बालिका मंडल द्वारा प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दीक्षा जैन, साक्षी, भूमि, शिवानी, स्वस्ति, अनुश्री, न्याशा, आशी, आर्ची, अक्षिता, मुस्कान, छवि, पीहू और दृष्टि जैन ने नाटिका में भाग लिया और सभी दर्शकों ने इस प्रस्तुति की सराहना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page