मुरैना में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 275 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों से लेकर वृद्धों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पढ़िए मनोज जैन नायक की ख़ास रिपोर्ट…
मुरैना स्थित बड़े जैन मंदिर में 3 अगस्त को तीर्थंकर आदिनाथ एवं पार्श्वनाथ पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 8 वर्ष से 90 वर्ष तक के 275 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी के सान्निध्य में हुआ। प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया।
प्रतियोगिता में 100 में से 100 अंक लाने वाले प्रतिभागियों को चांदी की माला से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 90 अंक या उससे अधिक लाने वालों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रश्नोत्तरी के पुण्यार्जक चेतनमाला, सुप्रिया, देवदत्त जैन रहे तथा पुरस्कार वितरण रेखा-संजय जैन एवं लालजीराम-लक्ष्मीचंद जैन द्वारा किया जाएगा।
अनेक समाजसेवियों का सक्रिय सहयोग रहा
संयोजक डॉ. मनोज जैन और विमल जैन बबलू ने बताया कि आयोजन में प्राचार्य वीरेंद्र जैन बाबा, प्रेमचंद जैन, अजय जैन, दिनेश जैन, विनोद जैन सहित अनेक समाजसेवियों का सक्रिय सहयोग रहा।













Add Comment