मुरैना में आज शाम बड़े जैन मंदिर में तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की ख़ास रिपोर्ट…
मुरैना में आज शाम 6 बजे बड़े जैन मंदिर में तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज को तीर्थंकरों और महापुरुषों के जीवन चरित्र से अवगत कराना तथा धर्म के प्रति जागरूक करना है।
संयोजक डॉ. मनोज जैन एवं विमल जैन बबलू ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पूज्य मुनिश्री विलोकसागर जी और मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिन्हें उम्र के आधार पर तीन ग्रुपों में विभाजित किया गया था।
ग्रुप ए में 50 या उससे अधिक अंक, ग्रुप बी और सी में 80 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी योग्य प्रतियोगियों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना दे दी गई है। पुरस्कार वितरण का सौजन्य श्रावक श्रेष्ठि यतीन्द्र कुमार संजय रेखा जैन मुरैना एवं लखमीचंद लालजीराम जैन बानमौर द्वारा किया जा रहा है। संयोजक नवनीत शास्त्री, डॉ. मनोज जैन और विमल जैन बबलू ने सभी प्रतियोगियों से समय पर उपस्थिति की अपील की है।













Add Comment