
ललितपुर. राजीव सिंघई | ललितपुर में सम्मेदशिखर तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता बताते हुए मुनि श्री निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर जी महाराज ने कहा कि इसको बनाए रखने का दायित्व श्रावकों का है । यहां संसार है तो परमार्थ है परमार्थ अर्थ के लिए नहीं अर्थ परमार्थ की ओर मुड जाए तो कल्याण है । मुनि श्री ने कहा कानून पास करना सरकार के पास है । जैनियों के पास क्या है, विचार करो तुम देश में सबसे अधिक टैक्स देते हो यदि तुम अपने अधिकार को पहिचानोंगे तो सरकार अपने आप झुक जाएगी ।
मुनि सुधासागर जी महाराज ने धर्म सभा में दिया मार्गदर्शन
निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने आज श्री अतिशय तीर्थ सतोदय सेरोन में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए उक्त विचार रखे । उन्होनें सतोदय तीर्थ पर विकास की संभावनाए बताते हुए कहा तीर्थ क्षेत्रों की सुरक्षा से ही हमारी संस्कृति सुरक्षित रहेगी इसके लिए सभी को कटिबद्ध होने की जरूरत है ।
धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र अनावरण से हुआ इसके उपरान्त पुण्र्याजक परिवार ने मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
मुनि श्री सुधासागर महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक पडगाहन का पुण्र्याजन मुकेश जैन एलआईसी, अरविन्द जैन बरोदा परिवार को मिला ।
इसके पूर्व सुबह मूलनायक शान्तिनाथ भगवान के सम्मुख अभिषेक और मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द से शान्तिधारा हुई जिसका पुण्र्याजन ने किया । सायंकाल मुनि सुधासागर महाराज ने मंदिर प्रांगण में में वहुचर्चित जिज्ञासा समाधान के दौरान श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। मुनि श्री के प्रवास की व्यवस्थाओं में सतोदय तीर्थ प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के अतिरिक्त आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर व्यायामशाला वाहुवलि नगर महिला मण्डल के स्वयंसेवक निभा रहे हैं ।
सतोदय तीर्थ पर आवासीय धर्मशाला का हुआ शिलान्यास
मध्यान्ह में मुनि श्री के सानिध्य में सतोदय तीर्थ पर आवासीय धर्मशाला पुण्र्याजक परिवार द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रबंध समिति के महामहिम संरक्षक आनंद जैन अध्यक्ष सतीश जैन बजाज महामंत्री मनोज जैन बबीना, उपाध्यक्ष आनंद जैन साइकिल, आलोक खजुरिया,मंत्री अजय जैन जखौरा,पं0 जयकुमार जैन सेरोन, मुकेश जैन एलआईसी, सन्मति सराफ, विजयजैन लागौन, महेन्द्र जैन पंचमनगर, सनत जैन खजुरिया मनोज जैन छप्पन, अशोक जैन दैलवारा, अरविन्द जैन बरौदा, अशोक दैलवारा नरेश मुक्ता, आनंद चंदावली, राजेन्द्र मिठया, व्रजकिशोर जैन एड, रवि जैन चुनगी, संजय मोदी आदि मौजूद रहे।
समर्थन में स्कूल भी रहे बंद,लाखों का कारोबार हुआ प्रभावित
ललितपुर में अपनी मांग को लेकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे । जिससे लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ । दिन भर युवकों ने नारेबाजी कर सरकार को कोसा और कहा हम अपना हक लेकर रहेंगे इसके लिए कितना भी बडा आन्दोलन करना पडे पीछे नहीं रहेंगे । आज प्रातःकाल से ही नगर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा । स्कूल संचालकों ने भी विद्यालय बंद रखकर सम्मेद शिखर की पवित्रता पर श्रद्धा जताई और जैन समाज की मांगों का समर्थन किया।
शहर के बाजारों में दुकानें बंद रहने से जहां लोगों को दिक्कतें रही यही नहीं गल्ला मण्डी सराफा बाजार बंद रहने से किसान परेशान रहे। गौरतलव रहे कि झांरखण्ड सरकार ने केन्द्रीय वन मंत्रालय द्वारा एक अधिसूचना जारी कर श्री सम्मेद शिखर जी को वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घ्ज्ञोशितकिया गया जिसक काारण पर्यटन व गैर धामिक गतिििवधयों की अनुमति दी गई जिसको लेकर जैन समाज द्वारा देश व्यापी आन्दोलन शुरू हो गया। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल का कहना है कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों की पवित्र भूमि को पर्यटन क्षेत्र घोषित होना घोर आपत्ति जनक है।
20 तीर्थंकरों की मोक्ष सथली शिखर जी को वन्य जीव अभ्यारण घोषित किया जाना स्वीकार नहीं । जिले व्यापार मण्डलों ने जैन समाज के आन्दोलन को समर्थन देकर अपने पदाधिकारियों के साथ देखे गए ।












