समाचार

तिलक नगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा रैली और देशभक्ति का उत्सव : बच्चों, युवाओं और नागरिकों ने मिलकर तिरंगे के रंग में भर दी नई ऊर्जा


इंदौर के तिलक नगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिलक नगर पुलिस चौकी से लेकर श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल तक भव्य रैली निकाली गई। इस अवसर पर बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरे इलाके को गूंजित कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर के तिलक नगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य रैली निकाली गई। तिलक नगर पुलिस चौकी से श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल तिराहे तक आयोजित इस रैली में बच्चों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सैनी विद्या निकेतन के नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने देशभक्ति की भावना जगाई। इस मौके पर संस्था के संस्थापक संजय सैनी ने बच्चों को शिक्षा और राष्ट्रभक्ति दोनों की महत्वता बताई। माता श्री 1008 प्रज्ञा श्रेयश्री आर्यिका रत्न माताजी ने अपने प्रवचनों में आध्यात्मिकता के साथ राष्ट्रीय कर्तव्य और जागरूकता का संदेश दिया। पूर्व पार्षद परशुराम वर्मा ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अविनाश रावत ने तिरंगे का सम्मान पूरे वर्ष बनाए रखने की अपील की।

तिरंगा रैली निकाली, वंदे मातरम् के नारों से गूंजा 

ध्वजारोहण के बाद तिलक नगर से श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर सुरक्षा समिति के संयोजक राजेश जैन, उपसंयोजक चंद्रशेखर पाल और गोपीनाथ सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कई सालों से यह ध्वजारोहण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि तिलक नगर की पहचान बन चुका है, जहां हर साल तिरंगा लहरता है और लोगों के दिलों में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित होती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page