समाचार

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली जाएगी: झंडा उंचा रहे हमारा के संकल्प के साथ जुटेंगे समाज श्रेष्ठीजन 


दिगंबर जैन पंचलश्करी गोठ रामाशाह एवं मोदी जी नसिया और आचार्य विहर्षसागर भक्त मंडल के तत्वावधान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडा उंचा रहे हमारा के तहत तिरंगा रैली निकाली जाएगी। यह तिरंगा रैली सुबह 8.20 बजे मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति चौराहे से मल्हारगंज गली नंबर 1 से लेकर 4 तक निकाली जाएगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन पंचलश्करी गोठ रामाशाह एवं मोदी जी नसिया और आचार्य विहर्षसागर भक्त मंडल के तत्वावधान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडा उंचा रहे हमारा के तहत तिरंगा रैली निकाली जाएगी। यह तिरंगा रैली सुबह 8.20 बजे मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति चौराहे से मल्हारगंज गली नंबर 1 से लेकर 4 तक निकाली जाएगी। इस तिरंगा रैली में आचार्यश्री विभवसागर जी महाराज ससंघ पधारने वाले हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए भक्त मंडल ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 8 बजे तिरंगा रैली मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति से प्रारंभ होकर बैंडबाजों के साथ मल्हारगंज से होकर वापस मोदी जी नसिया पहुंचेगी। यहां पर अतिथि स्वागत समारोह सुबह 9 बजे से, झंडावंदन समारोह सुबह 9.30बजे से, आचार्यश्री का राष्ट्रीय देश भावना पर प्रवचन होगा। कार्यक्रम के बाद स्वल्पाहर की व्यवस्था भी रहेगी।

इन समाज श्रेष्ठीजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की 

दिगंबर जैन समाज के योगेंद्र काला, नवीन गोधा, इंदर सेठी, प्रदीप बड़जात्या, कैलाश लुहाड़िया, नकुल पटोदी, महावीर जैन, सुनील मोदी, सुनील गोधा, विनोद गंगवाल, दिनेश गोधा, मनोज काला, जयदीप जैन, पुष्पेंद्र जैन (सोनू,), संदीप पहाड़िया, जय गोधा, अनिल जैन (गटागट), संजय सपना पापड़ीवाल, आलोक जैन, सुधीर कासलीवाल, आशीष सेठी, सुशील गंगवाल, चिराग गोधा, प्रफुल्ल गोधा, प्रदीप सेठी, नितिन बड़जात्या, सुशील पंड्या, राजेंद्र सोनी, श्रीपाल टोंग्या, डॉ. प्रकाश जैन, वीरेंद्र बड़जात्या, दीपक गदिया, जीतू पाटोदी, रोहित काला, अशोक काला आदि ने इसमें समाजजनों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। वहीं विहर्ष सागर भक्त मंडल के राकेश गोधा, तपन बड़जात्या, पंकज पाटनी, मनोज सिंघई, हितेश गोधा (लाला), माणक बड़जात्या, अतुल कासलीवाल, सुनील मोदी, आशीष गोधा सहित बीस मंदिर कमेटी एवं चंद्रप्रुभ मंदिर कमेटी तथा महिला मंडल आदि ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page