विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित दुष्यंत संग्रहालय में शिक्षक संदर्भ समूह नव सृजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और शिक्षाः स्वचालन की दुनिया में मानव एजेंसी का संरक्षण’ विषय पर परिचर्चा रखी गई। समारोह के मुख्य अतिथि मप्र के पूर्व मुख्य सचिव एवं सदस्य मप्र मानव अधिकार आयोग डॉ.अवधेश प्रताप सिंह एवं डॉ. अश्विनी कुमार गर्ग क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल थे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित दुष्यंत संग्रहालय में शिक्षक संदर्भ समूह नव सृजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और शिक्षाः स्वचालन की दुनिया में मानव एजेंसी का संरक्षण’ विषय पर परिचर्चा रखी गई। समारोह के मुख्य अतिथि मप्र के पूर्व मुख्य सचिव एवं सदस्य मप्र मानव अधिकार आयोग डॉ.अवधेश प्रताप सिंह एवं डॉ. अश्विनी कुमार गर्ग क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल थे। इस अवसर पर शासकीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राकेश दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शिक्षक संदर्भ समूह की विगत 15 वर्षों की रचनात्मक यात्रा को साथ दो दस्तावेजों के रूप में प्रकाशित कर इसका विमोचन किया गया। परिचर्चा के विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर समूह के संस्थापक डॉ.दामोदर जैन, संतोष कुमार जैन गुरुजी आदि ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर इंदौर जिले के तीन शिक्षक जिनमें संतोष जैन ‘गुरुजी’ कमलेश यदुवंशी एवं उर्मिला सर कानूनगो का शॉल, श्रीफल और मोमेंटो प्रदान कर शिक्षक संदर्भ समूह रत्न सम्मान -2025 से अतिथियों ने सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। संतोष सर की इस उपलब्धि पर इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेन्द्र जैन, राकेश जैन चेतक, राजेश लारेल, भुपेंद्र जैन, कमल जैन चेलेंजर आदि समाजजनों ने बधाई दी।













Add Comment