समाचार

पांच हजार प्रविष्टियां हुईं पूरी : जैन समाज का तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन भोपाल में 16 से


मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा विश्वसनीय परिचय सम्मेलन जैन समाज का तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन में 5000 प्रविष्टियां पूरी हो चुकी हैं। पढ़िए रवींद्र जैन की रिपोर्ट…


भोपाल। मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा विश्वसनीय परिचय सम्मेलन जैन समाज का तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन में 5000 प्रविष्टियां पूरी हो चुकी हैं। इंदौर संयोजक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह आंकड़ा देश भर में किसी भी समाज के परिचय सम्मेलन का सबसे बड़ा है। इसके लिए अध्यक्ष मनोहरलाल टोंग्या, मुख्य संयोजक नरेन्द्र टोंग्या, महामंत्री विनोद जैन इंजीनियर सहित पूरी टीम बधाई की पात्र है।

भोपाल के जवाहर चौक स्थित जैन मंदिर परिसर में यह सम्मेलन आगामी 16-17-18 दिसम्बर को आयोजित होगा। इस वर्ष सम्मेलन के मुख्य संयोजक नरेन्द्र टोंग्या व महामंत्री विनोद जैन की सक्रियता और पूरी टीम के सहयोग से सम्मेलन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया गया है। मंच व पांडाल व्यवस्था के साथ साथ भोजन व्यवस्था को शानदार बनाने की कोशिश की गई है।

सम्मेलन की पत्रिका के संपादक मंडल ने रात- दिन मेहनत करके 5000 प्रविष्टियों के साथ पत्रिका को अंतिम रूप प्रदान किया है। सुनील पटेल की पूरी टीम पत्रिका वितरण के लिए तैयार है। संतोष जैन कुंदन और प्रदीप जैन नन्दा की टीम आवास व्यवस्था में जुटी है। पंकज जैन इंजीनियर अपनी टीम के साथ मंच पांडाल व्यवस्था में लगे हैं।

सभी को सुस्वादिष्ट भोजन व्यवस्था कराने का जिम्मा सतीश जैन- शीतल जैन की टीम ने लिया है। तीन दिवसीय आयोजन के मंच संचालन और स्वागत की व्यवस्था चन्द्रकुमार जैन सरस्वती और डॉ.राजीव जैन और उनकी टीम संभालेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page