आपका चौका,आपका आहार समाचार

आपका चौका, आपका आहार इस फल का मुरब्बा बढ़ाएगा इम्यूनिटी : बाजार से न लाएं, घर पर ही बना लें यह मुरब्बा


आप आंवला से कई तरह के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बना सकते हैं। यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। इम्यूनिटी बढ़ाता है, पेट और त्वचा के लिए फायदेमंद है और बालों के लिए श्रेष्ठ टॉनिक भी है।


आंवला मुरब्बा

सामग्री:

आंवला – 1 किलो

चीनी – 1.25 किलो

पानी – 4–5 कप

इलायची पाउडर – ½ चम्मच

केसर/केवड़ा एसेंस – 2–3 बूंद (ऐच्छिक)

विधि:

1. आंवले को धोकर पानी में 1 सीटी होने तक उबालें।

2. ठंडा होने पर फांकों में अलग कर लें।

3. पानी और चीनी को मिलाकर चाशनी बनाएं (1-तार)।

4. आंवला चाशनी में डालकर 6–8 घंटे ढककर छोड़ दें।

5. फिर 5–7 मिनट उबालें और गैस बंद कर दें।

6. इलायची मिलाकर ठंडा होने दें और कांच के जार में भरें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page