दिगम्बर जैन महासमिति (जैन समाज की संसद) के तत्वावधान में 10 जनवरी को आगरा स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के नवीन निर्मित सभागार में सभा का आयोजन हुआ।आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। दिगम्बर जैन महासमिति (जैन समाज की संसद) के तत्वावधान में 10 जनवरी को आगरा स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के नवीन निर्मित सभागार में सभा का आयोजन हुआ। सभा में आगरा सहित संपूर्ण संभाग से जैन समाज के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी,युवा एवं महिला मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने जैन समाज में संगठन की वर्तमान आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आगामी जनगणना में जैन समाज की सशक्त भागीदारी तथा साधु-साध्वियों की सुरक्षा को प्राथमिक विषय बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सांसद नवीन जैन का समाज के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन
इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने अपने संबोधन में जैन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय योगदान की सराहना करते हुए समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन (PNC) ने भी सभा को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन का अभिनंदन रहा, जिसे समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सम्मान के साथ किया। सभा में आगरा दिगम्बर जैन परिषद, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति, विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, युवा मंडलों एवं महिला मंडलों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का सफल संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
यह आयोजन जैन समाज को संगठित,जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन, अशोक जैन, संभाग मंत्री कुमार मंगलम जैन, जगदीशप्रसाद जैन, मनीष जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, विमल जैन, राकेश जैन पार्षद, पुष्पेन्द्र जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, दिलीप जैन, रेखा जैन, सपना जैन, शशि पाटनी, सची जैन, वंदना जैन उपस्थित रहे।













Add Comment