अज्ञात चोरों ने राजघाट चौकी अंतर्गत शनिवार को जैन मंदिर को रात के अंधेरे में निशाना है। चोर मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियां चोरी कर ले गए। समाजजन आक्रोशित हैं। ललितपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए यह खबर…
ललितपुर। ज़िले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। नगर में आए दिन वारदात हो रही हैं। शनिवार को अज्ञात चोरों ने राजघाट चौकी अंतर्गत जैन मंदिर को रात के अंधेरे में निशाना है। चोर मंदिर में स्थापित तीन मूर्तियां चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जब पुजारी ने मंदिर में प्रवेश किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
उन्होंने देखा की मंदिर में रखीं भगवान की तीन प्राचीन मूर्तियां गायब हैं। मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना मंदिर समिति को दी। उन्होंने घटना की सूचना राजघाट पुलिस चौकी को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। इस घटना से सकल जैन समाज में आक्रोश है।













Add Comment