इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में स्थित अनाइजामबाद जैन तीर्थ में चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर जी में 25 मई की रात श्री आदिनाथ भगवान जी की प्राचीन प्रतिमा चोरी होने और श्री चन्द्रप्रभु भगवान जी की प्रतिमा को खंडित करने से जैन समाज में रोष है। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और प्रचार प्रमुख ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही हो और प्रतिमा जी को बरामद कर मंदिर जी में पुन: स्थापित किया जाए।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
+1













Add Comment