समाचार

सुगंध दशमी पर श्रावकों ने जैन मंदिरों में की धूप विसर्जित : संयम की आराधना ही जीवन की श्रेष्ठ साधना – अविचल सागर


संयमी व्यक्ति का जीवन संयत और निर्मल बताते हुए मुनि अविचल सागर महाराज ने कहा जिनको हम मन से निषिद्ध कर देते हैं और मन पर हावी नहीं होने देते संयम की प्रथम सीढ़ी है। इसके लिए जीवन में सतत साधना की जरूरत है। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


ललितपुर। संयमी व्यक्ति का जीवन संयत और निर्मल बताते हुए मुनि अविचल सागर महाराज ने कहा जिनको हम मन से निषिद्ध कर देते हैं और मन पर हावी नहीं होने देते संयम की प्रथम सीढ़ी है। इसके लिए जीवन में सतत साधना की जरूरत है। जो वस्तु मन से उतर जाती है उसका हमेशा के लिए निषेध तो हो जाता है। लेकिन जब कोई दूसरा व्यक्ति किसी के लिए निषिद्ध के लिए प्रेरित करता है तो उसके प्रति आकर्षण रहता है। मुनि श्री ने संयम को साधना की उत्कृष्ठ अवस्था बताते हुए कहा संयम की आराधना ही जीवन की श्रेष्ठ साधना है जिसके बंधन में बंधा मनुष्य का जीवन परोपकारी और शान्ति को प्राप्त करता है।

पर्यूषण पर्व पर अभिनंदनोदय तीर्थ में धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख श्रेष्ठी आनंद जैन दैलवारा देवेन्द्र जैन नीलम मोदी द्वारा किया गया। जबकि तत्वार्थ सूत्र का वाचन कु० तनुष्का एवं अनुभा जैन एवं अर्घ समर्पण सुदीप जैन ममता मोहनी परिवार द्वारा किया गया। आदिनाथ मंदिर नईवस्ती में सायंकाल 48 दीपों से भव्य आरती में श्रद्धालुजन भक्ति पूर्वक सम्मलित हो रहे हैं। सायंकाल धर्मसभा में पं. अनुज शास्त्री सांगानेर ने कहा दिगम्बर साधू संत संयम त्याग और तपस्या की साक्षात मूर्ति है उनकी साधना को देखकर हम जीवन में संयम धारण कर अपना जीवन आनंदित बना सकते हैं।

ज्ञान महिला इकाई के संयोजन में आचार्य श्री विद्यसागर महाराज संबंधी प्रश्नमंच का आयोजन हुआ जिसमें विजेता प्रतिभागियों को जैन पंचायत के मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, प्रबंधक जितेन्द्र जैन, सुवेन्दु मोदी, सत्येन्द्र गदयाना प्रफुल्ल जैन ने पुरूष्कृत कर सम्मानित किया। जैन अटामंदिर में पं. पंकज जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में भक्ताम्मर आधारित प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसकी संयोजिना अंशिका जैन गुगरवारा ने की जिसमें प्रमुख रूप से प्रबंधक मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, सजल जैन दिलीप चौधरी मौजूद रहे। सुगंध दशमी पर आज प्रातः काल से ही नगर के जैन अभिनंदनोदय तीर्थ, पार्श्वनाथ नया मंदिर, जैन अटामंदिर, बडा मंदिर याहुलि नगर, नईवस्ती आदिनाथ मंदिर चन्द्रप्रभु मंदिर डोढाघाट, शान्तिनगर मंदिर गांधीनगर इलाइट जैन मंदिर, सिविल लाइन जैन मंदिर, एम्बोशिया कालौनी पार्श्वनाथ कालौनी मुनिसुव्रतनाथ मंदिर गौशाला में पहुचकर धूप विसर्जित कर पुण्यजन किया।

पर्युषण पर्व पर जैन मंदिरों में बच्चों ने आकर्षक झांकियां लगाई जिसको देखने श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहता है। पर्युषण पर्व पर व्यवस्थाओं को जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ.अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सौरभ सीए सनत जैन खजुरिया, प्रतीक इमलया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा जिनेन्द्र जैन रजपुरा, मनीष जैन, अजित जैन गदयाना आनंद जैन भावनगर आनंद जैन संजय जैन ककडारी, जितेन्द जैन सुवेन्द मोदी विमल जैन पाय आदि का सक्रिय योगदान मिल रहा है।

अनंत चतुर्दशी पर अंडा मांस शराब की दुकानें बंद हेतु महासमिति ने दिया ज्ञापन

दिगम्बर जैन महासमिति ने आज कलेक्टेट में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन देकर महानपर्व प्पर्यूषण के समापन अनंत चतुर्दशी पर 17 सितम्बर को जिले में अण्डा मांस मछली शराब की विक्री निषिद्ध किए जाने हेतु मांग की। जिलाधिकारी ने उक्त संबंध में नगरपालिका एवं पुलिस के माध्यम से ऐसे प्रतिष्ठानों को अनंतचतुर्दशी पर बंद रखने हेतु निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से महेन्द्र जैन मडवैया अध्यक्ष राजकुमार जैन मोदी, व्रजकिशोर जैन एड, महेश अमरा, शादीलाल जैन एड, अरूण जैन एड आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page