समाचार

श्रीफल न्यूज का आज का ईवनिंग बुलेटिन : वडली के शिलालेख में है वीर निर्वाण संवत का उल्लेख 


श्रीफल जैन न्यूज की ईवनिंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। मैं हूं रेखा रेखा जैन। सबसे पहले भाई दूज की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं…….तो चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों की….


1===============================================

लोकेशन दिल्ली

रिपोर्टर कमलेश जैन

दैनिक जागरण में प्रकाशित एक आलेख में जैन धर्म के अध्येता डॉ. अनेकांत कुमार जैन ने बताया है कि ईसा से 527 वर्ष पूर्व कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली के दिन भगवान महावीर का निर्वाण हुआ था। उसके एक दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकम से भारतवर्ष का सबसे प्राचीन संवत ‘वीर निर्वाण संवत’ प्रारंभ हुआ था। यह हिजरी, विक्रम, ईस्वी, शक आदि सभी संवत से अधिक पुराना माना जाता है। सुप्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता डॉ. गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने 1912 में वडली के शिलालेख की खोज की थी। वडली के शिलालेख में वीर निर्वाण संवत का उल्लेख हुआ है। यह वीर शब्द महावीर स्वामी के लिए आया है।

Slug – भारत का सब से प्राचीन वीर निर्वाण संवत

2===============================================

 

लोकेशन कुंडलपुर

रिपोर्टर राजीव सिंघई

बुंदेलखंड का प्रसिद्ध अतिशय तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में दीपावली के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़े बाबा के अभिषेक के लिए लम्बी-लम्बी लाइन लगने लगीं। पुण्यार्जक परिवारों ने शांतिधारा और अभिषेक किया। तत्पश्चात हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा का अभिषेक किया।

Slug- हजारों की संख्या में श्रावकों पहुंचे कुंडलपुर

3===============================================

लोकेशन आगरा

रिपोर्टर शुभम जैन

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज का एवं मुनि श्री विश्वासौम्य सागर महाराज का चातुर्मास निष्ठापन के साथ पिच्छी परिवर्तन समारोह हुआ। जिसमें उपाध्याय श्री को नई पिच्छी प्रदीप जैन पीएनसी परिवार ने भेंट की और पुरानी पिच्छी मनीष जैन परिवार को मिली।

Slug – भव्य पिच्छी परिवर्तन ,हजारों श्रावक रहे उपस्थित

4===============================================

लोकेशन श्री क्षेत्र होम्बुजा-कर्नाटक

रिपोर्टर मनीष जैन

श्रीक्षेत्र होम्बुजा में स्वस्तिश्री भट्टारक देवेन्द्रकीति स्वामी जी के सानिध्य में प्राकृत भाषा को सांस्कृतिक दर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद समर्पण करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राकृत भाषा प्रेमी श्रावक उपस्थित थे।

Slug – प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

आज के लिए इतना ही। कल पुनः इसी समय आप से मुलाकात होगी। आप के पास भी जैन धर्म से संबंधित कोई भी खबर संबंधित हो तो हमें 9460155006 अवश्य भेजें

जय जिनेन्द्र

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page