समाचार

तिरंगा रैली में उमड़ पड़ा राष्ट्र प्रेम का जज्बा : आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों का किया सम्मान


शहर की बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसिया जी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों और भारत माता के जयकारों के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्र प्रेम का ऐसा जज्बा अवर्णनीय बन पड़ा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। शहर की बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसिया जी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारों और भारत माता के जयकारों के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्र प्रेम का ऐसा जज्बा अवर्णनीय बन पड़ा। स्वाधीनता दिवस पर सुबह 8.20 बजे आरंभ हुई तिरंगा यात्रा मल्हारगंज की हर गली और सड़कों से गुजरी।

यात्रा में जैन समाज के नन्हें-नन्हें बच्चे आकर्षक वेशभूषा में शामिल हुए। इस अवसर पर आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। आकर्षक फैंसी ड्रेस में तैयार होकर आए बच्चों का सम्मान किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। मोदी जी की नसिया में तिरंगा यात्रा के समापन के बाद कार्यक्रम में राष्ट्र संत आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए। इसमें उन्होंने राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि बताते हुए समाजोत्थान के लिए अपने कर्त्तव्य और धर्म का पालन करने की सीख प्रदान की। कार्यक्रम में पश्चात स्वादिष्ट शानदार स्वल्पाहार भी सभी को करवाया गया।

आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया

स्वतंत्रता दिवस पर यह राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम को दिगम्बर जैन पंचलश्करी गोठ रामाशाह एवं मोदी जी की नसिया के तत्वावधान में किया गया। आचार्य विहर्ष सागर भक्त मंडल की ओर से महाराज श्री के पाद प्रक्षालन किया गया। शास्त्र भेंट किया गया। झंडावंदन भी किया गया। तिरंगा यात्रा के बाद समाज के नवीन गोधा का भाषण भी हुआ। माताजी व महाराज जी के प्रवचन से सभी को दिव्य वाणी पुण्यार्जन करने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में यह समाज श्रेष्ठी मौजूद रहे

इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी नवीन गोधा, कैलाश वेद, सुरेंद्र बाकलीवाल, जिनेश झांझरी, इंदर सेठी, जगदीश जैन, ओम सेठी, नितिन बड़जात्या, नरेंद्र छाबड़ा, योगेंद्र काला, कमल काला, हेमंत जैन, अनिल जैन, आशीष सेठी, प्रफुल्ल गोधा, मिथलेश गोधा, सुधीर बाकलीवाल, अजित सेठी, महावीर जैन, शरद जैन, राजेश पांड्या, अजयपाल टोंग्या, संजय बाकलीवाल, अजय पाटोदी, विमल सेठी, जयश्री गोधा, विकास जैन, दिनेश गोधा, सोनू वेद, पवन पाटोदी, जितेंद्र, पवनकज जैन, आयोजक सुनील गोधा, मनीष काला निमंत्रण पैलेस आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page